गूगल ओपिनियन रिवार्ड्स क्या है, Google Opinion Rewards Kya Hai
![]() |
Google Opinion Rewards |
- Google Opinion Rewards क्या है?
आज हम बात करेंगे, Google के पॉइंट्स Earning App के बारे में जिसका नाम है 'Google Opinion Rewards'. आपको इसके द्वारा कुछ सर्वे प्राप्त होते है। जिन्हें पूरा करने के बदले में यह एप्प आपको न्यूनतम 10₹ देता है। यह राशि को आप अपने बैंक खाते में ट्रांसफर नही कर सकते अपितु आप इस राशि को Google Play Store पर Redeem कर सकते है। Google Playstore पर आपको बहुत से एप्लीकेशन, गेम्स, बुक्स तथा मूवीज मिलते है। इसमें से बहुत से अप्प, गेम्स, बुक्स और मूवीज Paid Service वाले होते है। जिनके लिए आपको राशि का भुगतान करना होता है। Google Opinion Rewards से Earn किये हुए पॉइंट्स से आप इन Apps, Games, Books या Movies में भुगतान कर सकते है। Google Opinion Rewards, Google LLC का अप्प है। आप इस एप्प को Google के Playstore से आसानी से डाउनलोड कर सकते है, तथा Playstore पर इस एप्प को 5 करोड से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है। और साथ ही Playstore पर इस एप्प की रेटिंग 4.3* है, जो की 23 लाख यूज़र्स द्वारा दी गयी है।
- Google Opinion Rewards पर एकाउंट कैसे बनाये?
सर्वप्रथम आपको प्लेस्टोर से अप्प को डाउनलोड कर लेना है।
- Playstore से अप्प को डाउनलोड करने के पश्चात इसे ओपन करे, फिर आपको इसमे अपना Gmail Account चुनना है।
- फिर आपको इसमे अपने First Name और Last Name को एक साथ लिखना है।
- फिर आपको इसमे अपना पिनकोड Enter करना है, साथ ही अपना एड्रेस, जिसके साथ City, State और Country को भी चुनना है। फिर आपको Continue पर क्लिक करना है।
- आपको फिर 'I Understand' पर टिक करके continue करना है।
- उसके बाद आपको अपना लिंग (Sex) चुनना है, जो कि Male और Female में होगा।
- फिर आपको अपनी Age सेलेक्ट करनी है।
- आपको फिरसे अपना पिनकोड enter करना होगा।
- उसके पश्चात आपको अपनी Language चुननी है।
- फिर आपको अपनी Yearly Income (सालाना आय) डालनी है, आप अगर स्टूडेंट है तो स्टूडेंट वाले ऑप्शन को चुने।
- अंत में आपका एकाउंट बनके तैयार है, अब आप इसमें सर्वे पूरे करके पॉइंट्स को कमा सकते है। और इन पॉइंट्स को प्लेस्टोर पर Redeem कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ