आइये आप जानते है, की Vaccine के लिए Slot कैसे बुक करें
![]() |
सौजन्य से: www.cowin.gov.in |
आज हम और सारा विश्व Covid-19 (कोरोना) वायरस से लड़ रहे है, हर तरह से इस वायरस को हराने की कोशिश जारी है।
इसी बीच इस वायरस को मुहतोड़ जवाब देने आयी वैक्सीन। COVAXIN और COVISHIELD दोनो ही कारगर रही है। तथा देश में इनका टीकाकरण होना शुरू हो चुका है।
लेकिन कुछ ही लोग ऐसे है, जो की यह टीकाकरण करवाने में सफल रहे है।
क्योंकि इस टीकाकरण का रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है, जो कि ऑनलाइन वेबसाइट या अप्प के द्वारा किया जा सकता है। पर काफी लोगो को रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कतें आ रही है। तो आज हम आपको रजिस्ट्रेशन करना बताएंगे।
वेबसाइट द्वारा रजिस्ट्रेशन:
- Covid-19 (कोरोना) Vaccination के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए www.cowin.gov.in लिंक पर जाए।
- लिंक खुलने के पश्चात आपको Register/Sign in yourself का बटन दिख रहा होगा।
- रजिस्टर पर क्लिक करके, आप सेल्फ रजिस्ट्रेशन के पेज पर आ जाएंगे।
- वहां आपसे आपका फ़ोन नंबर पूछा जाएगा, आपको वहां अपना फ़ोन नंबर डालना है।
- फ़ोन नंबर डालने के पश्चात आपको Get OTP पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके फ़ोन नंबर पर एक OTP (One Time Password) आएगा, उसको आपको Enter OTP वाली जगह डालना है।
- फिर आपको Verify & Proceed करना है।
- OTP वेरीफाई करने के बाद आपको सामान्य जानकारी पूछी जाएगी जैसे नाम, पिता का नाम, पता आदि।
- इतना करने के बाद Register पर क्लिक कर दें। आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा और जब भी टीकाकरण किया जायेगा तो आपको संदेश या फिर कॉल के द्वारा सूचित कर दिया जायेगा।
आरोग्य सेतु app से रजिस्ट्रेशन:
- Vaccination के लिए आप आरोग्य सेतु अप्प से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते है, रजिस्ट्रेशन करने के लिए, आपके फ़ोन में आरोग्य सेतु एप्प होना चाहिए, अगर आपके फ़ोन में एप्प नही है तो आपको पहले Google Play Store से App को डाउनलोड करना पड़ेगा। एप्प डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।
- डाउनलोड होने के पश्चात एप्प इनस्टॉल करने के बाद आपको इस एप्प में Register करना है जो बहुत ही आसान है। आपको मोबाइल नम्बर भरना है और उस पर OTP भेजा जायेगा। OTP लगाने के बाद आप इस एप्प पर Register हो जायेंगे।
- एप्प में Register हो जाने के बाद आपके सामने हरे रंग में “Vaccination” का ऑप्शन दिखाई देगा, वहां पर क्लिक करें।
- Vaccination ऑप्शन का चयन करने के बाद, अपने फ़ोन नंबर को उस जगह भर दे, उसके बाद फ़ोन नंबर पर आए OTP को भर दे।
- इसके बाद आपसे सामान्य जानकारी पूछी जाएगी जो कि आधार कार्ड पर होती है। जैसे नाम, पिता का नाम, घर का पता आदि। यह सब जानकारी भरने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा।
हमारे द्वारा दी गयी जानकारी से आप सहमत है, तो कृपया नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमे जरूर बताएं।
0 टिप्पणियाँ