![]() |
Battleground mobile india vs Pubg mobile |
अब जल्द ही PUBG MOBILE गेम का इंतेज़ार BATTLEGROUND MOBILE INDIA के रूप में खत्म होने वाला है। यह गेम PUBG MOBILE का ही नया संस्करण होगा, और इस गेम को सिर्फ इंडिया के लिए डिज़ाइन (बनाया) गया है। यह सिर्फ इंडिया में लॉन्च होगा। सिर्फ इंडिया के लोग ही इस गेम को खेल पाएंगे।
PUBG MOBILE गेम को एक नये सिरे से शुरू किया गया है, इसके निर्माता नही चाहते कि पुरानी गलतियों को अब फिर से दोहराया जाए। गेम को नये नियमो के साथ बनाया गया है, जो कि PUBG MOBILE गेम से काफी अलग है। हम आपके लिए कुछ ऐसे पॉइंट्स लेके आये है, जो कि इस गेम को खेलने से पहले हर किसी को जान लेने चाहिए।
- कपड़े पहने आएगा हर प्लेयर
आप सभी जानते होंगे PUBG MOBILE गेम में कैरेक्टर यानी प्लेयर जिसे स्किन या ड्रेस गेम खेलने के पश्चात मिला करती थी, उससे पहले वह कैरेक्टर बिना कपड़ों के नंगा दिखाया जाता था, यह MALE और FEMALE दोनो कैरेक्टर्स में था। यह PUBG MOBILE गेम की बड़ी आलोचना रही। निर्माता ने इस बात को ध्यान रखते हुए इसमे बदलाव किए है, अब आपको प्लेयर नंगा बिना कपड़ों के नही दिखेगा, नये प्लेयर्स भी अब कपड़ो के साथ गेम में आएंगे, और उसे नंगा नही किया जाएगा।
- इंडियन सर्वर पर होगा गेम
- अधिक पैसा नही होगा खर्च
गेम खेलने के साथ ही इसमें आप अपने कैरेक्टर के लिए कुछ आइटम्स जैसे ड्रेसेस, बैग्स या फिर गन स्किन आप इसमें खरीद सकते थे। बच्चे अपना सारा पैसा इस गेम में खर्च कर दिया करते थे। अब बदलाव करके इस गेम में खर्चे की लिमिट को फिक्स किया गया है। केवल 7000 रुपए ही आप पूरे दिन में खर्च कर पाएंगे, इससे ज्यादा राशि आप नही खर्च कर सकते। तथा आपको इसमे खर्च करने के लिए घर के किसी बड़े के फ़ोन नंबर को वेरीफाई करना पड़ेगा।
- नही होगा वायलेंस
गेम में आपको ज्यादा खूनखराबा नही देखने को मिलेगा। गेम में सभी वायलेंस सीन को किया जाएगा ब्लर, जिससे हिंसा को कम करने की कोशिश की गई है। खून के छिटो यानी ब्लड स्प्लैश को लाल रंग की बजाए हरा रंग का दिखाया जाएगा। डेथ शॉट विसुअल को स्पष्ट नही दिखाया जाएगा।
- ज्यादा वक्त तक नही खेल पाएंगे
पेरेंट्स का कहना था कि उनके बच्चे पूरे वक़्त सिर्फ इस गेम में ही लगे रहते है। उनकी इस बात को ध्यान में दिखते हुए इस गेम को 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चो के लिए सिर्फ 3 घण्टे की प्ले टाइम लिमिट रखी गयी है। जिससे इस गेम की बुरी लत से छुटकारा मिलेगा। तथा बच्चो को किसी प्रकार की शारीरिक एवं मानसिक परेशानी से नही झूझना पड़ेगा।
"BATTLEGROUND MOBILE INDIA" के सभी LATEST UPDATES के लिए हमसे जुड़े रहे।
हमे कमेंट करके जरूर बताएं, आपको यह जानकारी कैसी लगी।
0 टिप्पणियाँ