Amazon ने किया फ्री वीडियो प्लेटफार्म लांच, Amazon Prime से कितना है अलग।
![]() |
Source: Amazon mini TV |
Amazon ई-कॉमर्स कंपनी ने हाल ही में एक फ्री वीडियो, वेब सीरीज प्लेटफार्म निकाला है, जिसमे आप फ्री वीडियोस और webseries देख सकेंगे। बिना किसी मेम्बरशिप के।
Amazon ने यह ऐसे समय मे किया जब उसके पास पहले से ही वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म "Amazon Prime" उपलब्ध है।
Amazon miniTV, Amazon Prime से किस तरह अलग है?
- Amazon prime अंग्रेज़ी के अलावा नौ अलग अलग भारतीय भाषा में उपलब्ध है।
- Amazon miniTV में आपको एड Ads दिखाए जाएंगे, जबकि amazon prime में आपको ads देखने को नही मिलते।
- Amazon miniTV में आपको दिखाए जाने वाले प्रोग्राम की लिस्ट में टीवीएफ, पॉकेट एसेस जैसे प्रमुख स्टूडियो और कॉमेडियन आशीष चंचलानी, अमित भड़ाना, राउंड 2 हेल, हर्ष बेनीवाल, श्रुति अर्जुन आनंद, एल्विश यादव, प्राजक्ता कोली, स्वैगर शर्मा, आकाश गुप्ता और निशांत तंवर आदि शामिल हैं.
- Amazon Prime को देखने के लिए आपको Amazon Prime की एप्लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ती है, जबकि amazon miniTV को देखने के लिए आपको amazon shopping एप्प में जाना पड़ेगा।
- Amazon Prime स्ट्रीम करने के लिए आपको एक विशेष मेम्बरशिप लेनी पड़ती है, जबकि Amazon miniTV को देखने के लिए आपको पैसा खर्च नही करना पड़ेगा।
Amazon miniTV कैसे देख सकते है?
Amazon miniTV देखने के लिए आपको amazon शॉपिंग एप्प में जाना पड़ेगा, सहायता के लिए नीचे दिया गया स्क्रीनशॉट (Screenshot) देख सकते है।
इमेज में दिख रहे अनुसार अपने अमेज़न शॉपिंग एप्प में जाके miniTV के ad पर क्लिक करे, यह आपको Redirect करते हुए सीधा miniTV के स्ट्रीम प्लेटफार्म पर ले जाएगा। जहां आप अपने पसंदीदा क्रिएटर को स्ट्रीम कर सकते है।
नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमे जरूर बताये की हमारी दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी।
0 टिप्पणियाँ