Ticker

6/recent/ticker-posts

बड़ी साइज की फाइल्स को करे Transfer | Easy to Share - Easy to Received | बिना रजिस्ट्रेशन किये।

 WeTransfer से अपनी 2GB तक कि फाइल्स को बिना रजिस्ट्रेशन के Transfer करें।

WeTransfer

  • WeTransfer क्या है?

एक ऑनलाइन सर्विस जिसके द्वारा हम हर तरह की फ़ाइल को बहुत से लोगो को भेज (Transfer) सकते है। यह बिल्कुल मुफ्त है, और इस वेबसाइट का Interface बहुत साधारण है, जिसके द्वारा हमे फ़ाइल को भेजने और प्राप्त करने में कोई दिक्कत नही होती। इसमे हमे 2GB तक का स्टोरेज दो हफ्ते के टाइम पीरियड के साथ मिलता है। इससे फ़ाइल ट्रांसफर के लिए किसी भी तरह का कोई भी रजिस्ट्रेशन नही करना पड़ता।

WeTransfer से फ़ाइल कैसे भेजे?

  • फ़ाइल ट्रांसफर करने के लिए, आपको WeTransfer.Com पर विजिट करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको उस पेज पर Send a File? पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज के खुलने के बाद, Add Your Files पर क्लिक करे।
  • फिर आपको अपने स्टोरेज में से (Max. 2GB) फ़ाइल को सेलेक्ट करना होगा।
  • आप चाहो तो एक वक्त पर बहुत सी फाइल्स ट्रांसफर कर सकते है (Max. 2GB).
WeTransfer Interface


  • इसके बाद आप अपना कोई मैसेज या उस फ़ाइल का describe उसमे फील कर सकते है।
  • अब आपको 2 Options दिखेंगे। 1. Send an Email. 2. Get a Link.
  • Send an Email से आप इस फ़ाइल को ईमेल के द्वारा सेंड कर सकते है जिसमे एक लिंक Recipient के ईमेल पर जाएगा जिससे वह उस फ़ाइल को डाउनलोड कर सकता है। इसमें आपको Recipient का ईमेल और आपका ईमेल एड्रेस उसमे डालने होगा।
  • Get a Link पर क्लिक करने से वह आपको उस फ़ाइल को अपने सर्वर पर अपलोड करके एक लिंक उपलब्ध करवाएगा। आप उस लिंक को सेंड करके उस फ़ाइल को डाउनलोड करवा सकते है।
  • भेजने के साथ साथ आप इस फ़ाइल को भी आसानी से उस लिंक के द्वारा डाउनलोड कर सकते है।


नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं यह जानकारी आपके लिए कितनी सहायक रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ