Ticker

6/recent/ticker-posts

Shazam App सभी के स्मार्टफोन में होना चाहिए | Very Useful App | Shazam App क्या है और इसे कैसे इस्तेमाल करते है।

 Apple के द्वारा बनाया गया सबसे Useful App जो कि आज कल सबके स्मार्टफोन्स में होना चाहिए।



Shazam App

  • Shazam क्या है?

आज सभी को म्यूजिक का शौक होता है, और दिन ब दिन इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है, कोई म्यूजिक बना रहा है तो कोई उस म्यूजिक को सुन कर आनंद ले रहा है। म्यूजिक एक ऐसी चीज़ है जो इंसान के मूड को पल भर में बदल सकती है। और दुनिया मे कई प्रकार के म्यूजिक होते है। और हर देश मे अपना अलग अलग भाषा मे अलग तरीके के म्यूजिक हुआ करते है। लेकिन कुछ म्यूजिक ऐसे होते है जो किसी भी देश के किसी भी व्यक्ति को पल भर में अच्छा लगने लगता है और कई बार ऐसा होता है कि वो म्यूजिक हमारे सामने चल रहा है, और वो हमें बहुत ज्यादा पसंद भी आ रहा है पर हमें उस म्यूजिक का नाम या उसके बारे में कोई जानकारी नही है। यह प्रॉब्लम हर किसी के साथ होती है।

इसी समस्या का समाधान आपको इस Shazam App में मिल जाएगा। आप इस एप्प से अपने नजदीक चल रहे सॉन्ग या म्यूजिक को ढूंढ सकते है। यह आपकी सहायता म्यूजिक ढूंढने में करता है। इस एप्प की निर्माता कंपनी Apple है। और यह एप्प AppStore के अलावा Google के PlayStore पर भी उपलब्ध है।

  • Shazam को Use कैसे करें

पहले आप इस एप्लीकेशन को अपने AppStore से डाउनलोड करे। डाउनलोड होने के पश्चात इसे ओपन करें, एप्प खुलने के बाद का Interface कुछ इस प्रकार है, आप इस स्क्रीनशॉट में स्प्ष्ट देख सकते है।


अब आपको Tap to Shazam के नीचे Shazam Button दिख रहा होगा। आपको उस बटन पर क्लिक करना है, फिर ये आपसे 'Allow Shazam to Record Audio' की परमिशन मांगेगा आपको इसे allow करना है। उसके बाद ये काम करना शुरू कर देगा आपको इसे उस म्यूजिक के पास ले जाना है फिर ये उस म्यूजिक को sync करके आपको उस म्यूजिक की जानकारी दे देगा


नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं कि यह जानकारी आपको कैसी लगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ